Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
तृणमूल के तीन बैंक खातों पर रोक मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट सख्त, बैंक से हलफनामा और पुलिस से जांच रिपोर्ट तलब Sudhir wins historic बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा निम्न दबाव, चार से आठ जुलाई तक दक्षिण बंगाल में भारी बारिश की चेतावनी Sudhir wins historic विधाननगर अस्पताल का नाम बदला, मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं पर उठाए सवाल Sudhir wins historic बंगाल में फिर गहराया बारिश का खतरा, सप्ताहांत में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी Sudhir wins historic भड़काऊ बयान मामले में दो थानों से तलब किए जाने पर बोले हुमायूं कबीर — 'गिरफ्तार करना है तो कर लें, परवाह नहीं' Sudhir wins historic अंडा फेंकने की घटनाओं पर कलकत्ता हाई कोर्ट सख्त, राज्य सरकार से मांगी विस्तृत रिपोर्ट Sudhir wins historic रामनवमी हिंसा मामले में अपरूपा पोद्दार के पति शाकिर अली गिरफ्तार Sudhir wins historic केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल के विकास से जुड़े मुद्दों पर की चर्चा Sudhir wins historic मुख्यमंत्री की चेतावनी के 12 घंटे के भीतर कार्रवाई, हुमायूं कबीर की सभा के तीन आयोजक गिरफ्तार Sudhir wins historic प्रधानमंत्री मोदी को सेशेल्स का ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ सम्मान Sudhir wins historic

विवेक ओबेरॉय ने चैरिटी के लिए छोड़ी 'रामायण' की फीस

21 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी दौरान अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।

28 Oct 2025

विवेक ओबेरॉय ने चैरिटी के लिए छोड़ी 'रामायण' की फीस

अभिनेता विवेक ओबेरॉय इन दिनों अपनी कॉमिक फ्रेंचाइजी 'मस्ती 4' के प्रमोशन में पूरी ऊर्जा के साथ जुटे हुए हैं। 21 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी दौरान अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। रणबीर कपूर स्टारर रामायण: भाग 1 में अहम भूमिका निभाने वाले विवेक ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म से मिली अपनी पूरी फीस एक सामाजिक और इंसानी सरोकार में दान कर दी है।

अभिनेता ने अपनी इस भावुक पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि वह कैंसर से जूझ रहे बच्चों के लिए हमेशा से कुछ करना चाहते थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, "मैंने नमित मल्होत्रा (प्रोड्यूसर) से साफ कहा कि मुझे इस फिल्म के लिए एक भी पैसा नहीं चाहिए। इस रकम का इस्तेमाल उन बच्चे के इलाज के लिए होना चाहिए, जो कैंसर से लड़ रहे हैं। वही सच्ची कमाई है।"

रामायण: भाग 1 में विवेक विभीषण का किरदार निभा रहे हैं। यह वह पात्र है जो धर्म की राह चुनते हुए भाई के खिलाफ खड़ा होता है। दिलचस्प बात यह है कि अपने किरदार की तरह ही विवेक ने वास्तविक जीवन में भी एक ऐसा कदम उठाया है जो मानवता के पक्ष में खड़ा नजर आता है।

विवेक ओबेरॉय के करियर की रफ्तार इन दिनों बेहद दिलचस्प मोड़ पर है। 'रामायण' और 'मस्ती 4' के अलावा वह संदीप रेड्डी वांगा की हाई-वोल्टेज फिल्म 'स्पिरिट' में भी नजर आएंगे, जिसमें प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिकाओं में हैं। आगामी प्रोजेक्ट्स को लेकर अभिनेता ने कहा, "जिंदगी अद्भुत है। मैं बिना किसी दबाव के, सिर्फ अपने जुनून के हिसाब से प्रोजेक्ट चुन रहा हूं। ब्रह्मांड आपको वही लौटाता है जो आप महसूस करते हैं।"

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


विवेक ओबेरॉय ने चैरिटी के लिए छोड़ी 'रामायण' की फीस
21 नवंबर को रिलीज होने जा रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्सुकता है। इसी दौरान अभिनेता ने एक ऐसा खुलासा किया जिसने हर किसी का दिल जीत लिया।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News